poltical news

बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर रामानुजनगर में भव्य जश्न, विधायक के नेतृत्व में सुभाष चौक पर आतिशबाजी और मिठाई वितरण

रायपुर -पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की शानदार चुनावी सफलता को लेकर रामानुजनगर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एकत्रित होकर जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान सुभाष चौक में जोर दार आतिशबाजी किया गया, कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ जीत का जश्न मनाया। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इस खुशी में शामिल हुए।
विधायक भूलन सिंह मरावी ने इस मौके पर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है, जिससे पार्टी को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, मंडल महामंत्री सुमित साहू, सौभाग्य दुबे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विकास दुबे, मीडिया प्रभारी अनूप दुबे, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री टंकु दुबे वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश्वर सिंह, श्याम सुंदर राजवाड़े, जुगेश्वर ,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आने वाले समय में भी इसी तरह जनता का विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और जोश का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button