Uncategorized

राजनीतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भेजना पड़ा भारी, शिक्षक हुए निलंबित

सूरजपुर/22 जनवरी 2026/ गणेशपुर में राजनीतिक स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की मौजूदगी को लेकर उठा मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। राजनीतिक कार्यक्रम में बच्चों के शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई थीं और जिला शिक्षा अधिकारी का बयान भी सार्वजनिक हुआ था। मामले के तूल पकड़ने और राजनीतिक-प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर के प्राचार्य  मुरित राम कोसरिया, व्याख्याता  राजेश कुमार चौधरी एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक  सभान राम सिंह को लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के अनुसार तीनों शिक्षकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 03 एवं 05 के उल्लंघन का मामला पाया गया। जांच में कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही प्रमाणित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में संबंधित शिक्षकों को नियमानुसार मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा एवं निर्वाह भत्ता देय होगा। इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो गया है कि स्कूल समय में स्कूली बच्चों से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त रुख अपनाएगा, चाहे मामला कितना ही संवेदनशील या राजनीतिक क्यों न हो।

विशेष……

यह खबर जनसंपर्क विभाग के द्वारा मेल के माध्यम से हमें प्राप्त हुआ था, इस खबर में यह लिखा था कि तीनों शिक्षकों पर कार्यवाही किया गया है। बाद में जनसंपर्क विभाग ने संशोधित खबर चलाया जिसमें उन्होंने बताया कि अभी तक एक ही शिक्षक पर कार्रवाई हुआ है वहीं दो शिक्षकों पर कार्यवाही का अनुशंसा किया गया है। इस खबर को जनसंपर्क विभाग सूरजपुर के अनुसार पहले चलाया गया है। अब खबर संशोधित किया गया है सो यहां पर भी खबर संशोधित कर चलाया गया है अभी दो शिक्षकों पर कार्यवाही शेष है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button