भक्ति ज्ञान धर्म

रामदरबार कौशलपुर का द्वितीय वार्षिक उत्सव भक्ति भाव के साथ संपन्न

रामानुजनगर (सूरजपुर)। ग्राम कौशलपुर में स्थापित रामदरबार का द्वितीय वार्षिक उत्सव मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 16 सुंदरकांड पाठ, आरती एवं विधिवत पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और हनुमान जी के जयकारों से परिसर गूंजता रहा। विदित हो कि विगत दो वर्षों से पंडित हरेकृष्ण उपाध्याय द्वारा प्रत्येक मंगलवार सुबह 8 से 10 बजे तक यहां निशुल्क रामदरबार लगाया जा रहा है, जहां सरल एवं सहज विधि से तंत्रबाधा, ग्रह बाधा एवं पितृदोष जैसी समस्याओं का समाधान बताया जाता है। इस दरबार की ख्याति अब दूर-दूर तक फैल चुकी है और दिल्ली, रायपुर, बिलासपुर, मंडला, जबलपुर, सिंगरौली सहित विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण निशुल्क करवा चुके हैं।
रामदरबार के साधक पंडित हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि यहां किसी भी प्रकार का शुल्क या चढ़ावा स्वीकार नहीं किया जाता और न ही समस्या निवारण के नाम पर महंगे पूजापाठ कराए जाते हैं, बल्कि हनुमान जी महाराज की कृपा और श्रद्धालुओं की आस्था से ही समस्याओं का समाधान संभव होता है। इस अवसर पर पंडित नागेंद्र प्रसाद उपाध्याय, सार्थक उपाध्याय, सुदीप शर्मा, राजेश साहू, अर्जुनराम साहू, गजेंद्र कुमार दुबे, यादवेंद्र कुमार दुबे, राजेश कुमार पांडे, अभिषेक साहू, अभिमन्यु साहू, मनोज कुमार साहू, कृष्ण कुमार साहू, अनूप दुबे, अभिजीत साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि दो वर्षों से लगातार निशुल्क एवं निर्विवाद रूप से रामदरबार का संचालन होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जो न केवल कौशलपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और आस्था का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button