”हजारों श्रद्धालुओं के विश्वास का नाम — श्री बालाजी टूर एंड ट्रेवल्स”

रामानुजनगर से संचालित श्री बालाजी टूर एंड ट्रेवल्स श्रद्धालुओं के बीच आस्था, विश्वास और सेवा भाव का प्रतीक बन चुका है। इसके संचालक विवेक दुबे द्वारा विगत वर्षों में बस के माध्यम से भारतवर्ष के लगभग सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्राएँ कराई जा चुकी हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया है। यात्रियों का कहना है कि यह यात्रा केवल एक भ्रमण नहीं, बल्कि जीवन को नई ऊर्जा और आत्मिक शांति देने वाला अनुभव होती है। इसी विश्वास और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री बालाजी टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा एक बार फिर भव्य तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो 01 फरवरी 2026, रविवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर, रामानुज नगर (श्रीनगर) जिला सूरजपुर से प्रारंभ होगी।
यात्रा विवरण, सहयोग राशि एवं आवश्यक शर्तें
इस पावन तीर्थ यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं को घृष्णेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, परली वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, औंढा नागनाथ, शिरडी साईं बाबा, शनि शिंगणापुर, नासिक, डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी एवं रत्नपुर माँ महामाया जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों के लिए सीट के अनुसार सहयोग राशि निर्धारित की गई है, जिसमें आने-जाने, भोजन तथा चाय-नाश्ते की व्यवस्था शामिल है। सीट बुकिंग हेतु ₹5000 की अग्रिम सहयोग राशि जमा करना अनिवार्य होगा, जबकि शेष राशि यात्रा से तीन दिन पूर्व जमा करनी होगी। यात्रियों को अपने उपयोग हेतु थाली, गिलास, कंबल एवं चादर स्वयं लानी होगी तथा टेम्पो, रिक्शा और धर्मशाला में ठहरने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को समय पालन, अनुशासन एवं यात्रा प्रबंधन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। सीमित सीटों के कारण इच्छुक श्रद्धालु समय रहते संपर्क कर इस पुण्य यात्रा का हिस्सा बनें और प्रभु कृपा का लाभ प्राप्त करें। यात्रा में जाने के लिए 9826807854 पर संपर्क कर सकते है।



