जन औषधि केंद्र रामानुजनगर

“जन औषधि केंद्र रामानुजनगर की खास पहल:जेनेरिक दवाई के जागरूकता हेतु 31 मार्च तक BP और गैस की 3 दिन के दवा का फ्री ट्रायल”

रामानुजनगर के सुभाष चौक में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र आज आम और गरीब तबके के लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत खुले इस केंद्र पर हार्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, लीवर, थायराइड, गैस, सर्दी-खांसी, दर्द, बुखार और एंटीबायोटिक जैसी तमाम आवश्यक दवाइयाँ किफायती दरों पर जेनेरिक रूप में उपलब्ध हैं। जहां एक ओर ब्रांडेड दवाइयों के बढ़ते दामों से आमजन परेशान रहते हैं, वहीं इस केंद्र ने लोगों को राहत की सांस दी है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंचकर अपनी पुरानी ब्रांडेड दवाइयों के समान सॉल्ट वाली जेनेरिक दवाइयाँ ले रहे हैं और हजारों रुपये की बचत कर रहे हैं। खास बात यह है कि यहां मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता और असर को लेकर भी लोगों में तेजी से भरोसा बढ़ा है, क्योंकि जेनेरिक दवाई वही होती है जिसमें वही सॉल्ट और वही प्रभाव होता है, जो महंगी ब्रांडेड दवाइयों में होता है।
जन औषधि केंद्र की संचालक श्रीमती नीतू दुबे बताती हैं कि उनके यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग डॉक्टर की पर्ची लेकर आते हैं और उन्हें उसी सॉल्ट की जेनेरिक दवाइयाँ दी जाती हैं, जिससे उनकी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण बना रहता है। उन्होंने बताया कि शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडनी, लीवर और थायराइड जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी यहां से नियमित दवाइयाँ लेकर लाभ उठा रहे हैं, वहीं सामान्य बीमारियों के मरीजों को भी किफायती इलाज मिल रहा है। लोगों में जेनेरिक दवाइयों के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए केंद्र द्वारा एक विशेष पहल भी की गई है, जिसके तहत 31 मार्च तक चल रही विशेष स्कीम में ब्लड प्रेशर और गैस की दवाइयों का 3 दिन का मुफ्त ट्रायल दिया जा रहा है, जो उन मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है जो जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाइयाँ लेने आते हैं। इस पहल का उद्देश्य यह है कि जो लोग अब तक केवल ब्रांडेड दवाइयों पर निर्भर थे, वे स्वयं अनुभव कर सकें कि समान सॉल्ट वाली जेनेरिक दवाइयाँ भी उतनी ही प्रभावी होती हैं। तीन दिन का यह ट्रायल लेने के बाद अधिकांश मरीजों का भरोसा बढ़ जाता है और वे आगे भी जेनेरिक दवाइयाँ लेना शुरू कर देते हैं, जिससे उनकी दवाइयों पर होने वाला खर्च काफी कम हो जाता है।
इसी पहल को लेकर संचालक श्रीमती नीतू दुबे ने कहा कि फ्री में 3 दिन की दवा देने से उन्हें आर्थिक रूप से कुछ नुकसान भी होता है, लेकिन उनका उद्देश्य मरीजों को इसका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब सरकार गरीब और सामान्य वर्ग के लोगों के लिए इतनी अच्छी योजना लेकर आई है, तो उसके प्रचार-प्रसार के लिए यदि उन्हें थोड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। उनका मानना है कि जो भी मरीज तीन दिन की दवा ट्रायल करता है और उसे समान परिणाम मिलता है, वह आगे चलकर अपनी दवाइयों पर काफी पैसा बचा लेता है, और इसी से उन्हें संतोष मिलता है कि वे लोगों की बचत और स्वास्थ्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। केंद्र से लाभान्वित होने वाले लोगों के अनुभव भी इसकी सफलता की कहानी बयां करते हैं। गणेशपुर निवासी “तीरथ बताते हैं कि वे पहले हर महीने महंगी ब्रांडेड दवाइयों पर अच्छा खासा खर्च करते थे, लेकिन अब जेनेरिक दवाइयाँ लेने से उनकी बीमारी नियंत्रण में है और खर्च भी काफी कम हो गया है। वहीं जगतपुर,परशुरामपुर के अन्य मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें जेनेरिक दवाइयों से वही लाभ मिल रहा है, जो पहले ब्रांडेड दवाइयों से मिलता था, लेकिन अब वे हर महीने अच्छी-खासी बचत कर पा रहे हैं। कुल मिलाकर, सुभाष चौक में खुला यह जन औषधि केंद्र न केवल सस्ती दवाइयों का केंद्र बना है, बल्कि आम लोगों के लिए स्वास्थ्य और बचत दोनों का मजबूत आधार भी बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button