ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कल हो सकता है रामानुजनगर विकासखंड के किसी गांव में आगमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सुशासन तिहार के तहत कल विकासखंड रामानुज नगर के रामपुर पहुंच सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे का संकेत मिल चुका है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक हलचल तेज होने से क्षेत्र में दौरे की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं।
यदि मुख्यमंत्री का दौरा तय होता है तो सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, आम जनता से संवाद एवं विकास कार्यों का जायजा लिया जा सकता है।
फिलहाल प्रशासन संभावित दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर है और देर शाम तक आधिकारिक पुष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।




