ब्रेकिंग न्यूज़

बृहस्पत सिंह का तीखा वार: “जब इंदिरा-ममता की गारंटी नहीं, तो मेरी क्या?”

रायपुर –कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने अपनी संभावित वापसी के चर्चाओं के बीच पार्टी के बड़े नेताओं पर तगड़ा निशाना साधा है। अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में बलरामपुर पहुंचे पूर्व विधायक ने वरिष्ठ नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जब इंदिरा गांधी और ममता बनर्जी जैसे दिग्गज नेताओं की पार्टी में वापसी को लेकर परिस्थितियां रही हैं, तो उनकी वापसी को लेकर भी कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए तंज कसा कि दिल्ली में लंबे समय तक रहने वाले और आज भी वहां डटे रहने वाले बड़े नेता वहां से एक विधायक तक नहीं जिता पाए। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस संगठन को अपनी मौजूदा स्थिति पर गंभीरता से विचार और आत्ममंथन करने की जरूरत है, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा सके।

भगवान से प्रार्थना और कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने का संदेश अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बृहस्पत सिंह ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि मिले, जिससे पार्टी के अच्छे दिन फिर वापस आ सकें। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि अच्छे समय आते हैं और बुरे समय भी चले जाते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी की प्रक्रिया के बीच बृहस्पत सिंह का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय की स्थिति अलग-अलग स्तर पर बताई जा रही है। उनके इस ताजा बयान के बाद पार्टी में उनकी वापसी का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक हलचल के केंद्र में आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button