निष्पक्ष खबर

रावण कभी नहीं मरता, उसके अंदर की बुराई को ख़त्म करना ही सच्चा दशहरा: विधायक भूलन सिंह मरावी

रामानुजनगर:(विकास दुबे)रामानुजनगर स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति (पुराना पंडाल) में विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल रावण दहन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक के कर-कमलों द्वारा असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण का दहन किया गया।

रावण दहन के उपरांत वहां मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह मरावी ने सभी क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने समाज को एक गहरा संदेश देते हुए कहा:

“रावण एक प्रतीक है, वह कभी नहीं मरता। वास्तव में रावण रूपी व्यक्ति के भीतर छुपी बुराई को हमेशा मारना पड़ता है। विजयदशमी का यह पावन अवसर हमें आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देता है। आज के इस शुभ दिन पर हम सभी को अपने-अपने मन के भीतर छुपी बुराइयों, अहंकार और कटुता को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए, तभी इस पर्व की सच्ची सार्थकता होगी।”

छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की धूम, सुबह तक झूमते रहे लोग

रावण दहन के पश्चात एक भव्य छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका जबरदस्त उत्साह और माहौल यहां देखने को मिला। रंगारंग और लोकगीतों से सजे इस कार्यक्रम का जादू ऐसा छाया कि दर्शक सुबह तक पंडाल में डटे रहे और झूमते नजर आए।

पूरे 9 दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल,

इस वर्ष रामानुजनगर में नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक अद्भुत भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान दो प्रमुख पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे — पहला पुराना दुर्गा पूजा समिति दूसरा शिव मंदिर प्रांगण पूजा समिति। दोनों ही समितियों ने पूरे नौ दिनों तक अपनी-अपनी जगह पर अलग-अलग दिन कई भव्य, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिसने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। वही पुराना दुर्गा पूजा पंडाल पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा।

समितियों की निष्ठा और सक्रियता से सफल हुआ नौ दिवसीय पर्व

पुराना दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे नौ दिनों तक अत्यधिक सक्रिय रहकर निष्ठापूर्वक सेवाएं दीं। समिति के बेहतर प्रबंधन और लगन से ही सभी धार्मिक आयोजन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। आतिशबाजी और जय श्रीराम के जयकारों के साथ रामानुजनगर का यह विजयादशमी उत्सव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

समिति के सक्रिय प्रयासों से सफल हुए नौ दिवसीय आयोजन

इस पूरे नौ दिवसीय पर्व को सफल बनाने में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य पूरी तरह सक्रिय रहे। समिति के समर्पित प्रयासों से ही पिछले नौ दिनों से लगातार विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

आतिशबाजी और जय श्रीराम के जयकारों के बीच पुराने पंडाल प्रांगण में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button