DAV पब्लिक स्कूल जमड़ी-भैयाथान में दो दिवसीय अस्मिता वुशू प्रतियोगिता का आयोजन, 150 बालिकाओं ने दिखाया दमखम

सूरजपुर(विकास दुबे)बालिकाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से DAV पब्लिक स्कूल, जमड़ी-भैयाथान में 10 एवं 11 अक्टूबर को दो दिवसीय अस्मिता वुशू खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 150 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल, साहस तथा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में DAV पब्लिक स्कूल एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया एवं छत्तीसगढ़ वुशू संघ के मार्गदर्शन में जिला वुशू संघ, सूरजपुर द्वारा कराया गया। आयोजन को सफल बनाने में DAV पब्लिक स्कूल तथा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के प्राचार्यों का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रतियोगिता ने बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



