ब्रेकिंग न्यूज़

ढाई साल के कार्यकाल में दूसरे बार मुख्यमंत्री का आज 11 बजे रामानुज नगर विकासखंड में होगा आगमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दूसरी बार विकासखंड रामानुजनगर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और तैयारियों का माहौल देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह लगभग 11 बजे ग्राम रामपुर पहुंचेंगे, जहां वे आम जनता से सीधे संवाद करेंगे, भेंट-मुलाकात करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले वर्ष भी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र में हुआ था। उस दौरान उन्होंने ग्राम पटना, जो क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी का निज ग्राम है, वहां पहुंचकर विधायक श्री मरावी के जन्मदिन में शामिल हुए थे इसके बाद जनता से मुलाकात की थी। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का रामानुजनगर विकासखंड में आगमन क्षेत्र के प्रति सरकार की गंभीरता और सक्रियता को दर्शाता है।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी भी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए वे स्वयं तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं।
क्षेत्र में विधायक भूलन सिंह मरावी की सक्रियता और जनता से जुड़ाव की चर्चा भी तेज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक के प्रयासों के कारण ही लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र में हो रहा है। विधायक द्वारा क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लगातार सरकार तक पहुंचाया जा रहा है, जिसका परिणाम अब क्षेत्र को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव-गांव से लोग कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का हर दौरा क्षेत्र के लिए विकास की नई सौगात लेकर आता है।
अब पूरे क्षेत्र की नजर आज के कार्यक्रम पर टिकी हुई है। जब भी मुख्यमंत्री किसी क्षेत्र में पहुंचते हैं तो करोड़ों और लाखों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा करते हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आज रामपुर और रामानुज नगर क्षेत्र को भी विकास की नई सौगात मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button