Uncategorized

विधायक भूलन सिंह मरावी ने मकरबंधा–पिवरी सड़क का किया भूमि पूजन

रामानुजनगर:- प्रेमनगर विधानसभा के  विधायक भूलन सिंह मरावी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे क्षेत्र की जनता की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। रामानुजनगर से लगी ग्राम पंचायत मकरबंधा–पिवरी की वर्षों से बहुप्रतीक्षित सड़क का आज उनके कर-कमलों से भूमि पूजन किया गया। यह वही सड़क है, जिसकी जर्जर हालत के कारण आमजन, छात्र, मरीज और ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। जनता की पीड़ा को गंभीरता से समझते हुए विधायक मरावी ने न सिर्फ इस सड़क को स्वीकृति दिलाई, बल्कि आज भूमि पूजन कर निर्माण की औपचारिक शुरुआत भी कर दी।
लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास की रीढ़ साबित होगी। आश्चर्य की बात यह रही कि रामानुजनगर मुख्यालय से सटे होने के बावजूद इस मार्ग की ओर वर्षों तक किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन विधायक भूलन सिंह मरावी ने  पहल करते हुए इस ऐतिहासिक कार्य को अंजाम दिया। उनकी दूरदर्शिता, जनहितैषी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज मकरबंधा–पिवरी के ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों ने विधायक मरावी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे सच्चे मायनों में विकास पुरुष हैं, जो कहने नहीं, करके दिखाने में विश्वास रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button