Uncategorized

सांसद चिंतामणि महाराज का 5 जनवरी को रामानुजनगर में प्रवास कार्यक्रम

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद  चिंतामणि महाराज का रामानुजनगर में 5 जनवरी 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद  चिंतामणि महाराज सुबह 9 बजे अपने निज निवास अंबिकापुर से दियागढ़, रामानुजनगर के लिए रवाना होंगे। 10 बजे वे दियागढ़ मंदिर में दर्शन–पूजन करेंगे। इसके पश्चात 11 बजे रामानुजनगर जनपद में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में शामिल होंगे।


दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत नकना में सुंदर सिंह जी के निवास पर भोजन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट–मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम उपरांत शाम 4 बजे सांसद अंबिकापुर स्थित निज निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।


प्रवास के दौरान सांसद की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सांसद श्री चिंतामणि महाराज का ब्लड ग्रुप A+ है तथा उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।
प्रवास कार्यक्रम को लेकर संबंधित प्रशासनिक एवं पार्टी पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button