जन औषधि केंद्र रामानुजनगर

11 अक्टूबर को रामानुजनगर के जन औषधि केंद्र मेंआयेंगे त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर


रामानुजनगर | दाद, खाज-खुजली, सोरायसिस, एक्जिमा, सफेद दाग, मुंहासे, झाइयां, बाल झड़ने और नाखून खराब होने जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। 11 अक्टूबर, रविवार को त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल मेहता (MBBS, MD DVL) रामानुजनगर के सुभाष चौक स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. मेहता दोपहर 12 से 2 बजे तक केंद्र में मौजूद रहेंगे। त्वचा पर बार-बार होने वाले दाद-खुजली, सोरायसिस, एक्जिमा, पित्ती, सफेद दाग, मुंहासे, झाइयां, बालों का झड़ना, बालों की अन्य समस्या, नाखूनों में संक्रमण या नाखून खराब होने जैसी समस्याओं से लंबे समय से परेशान लोगों के लिए विशेषज्ञ से सीधे परामर्श लेने का अवसर है। खास बात यह है कि डॉ. राहुल मेहता हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को रामानुजनगर में परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं।इस दौरान कुछ मामूली सा परामर्श शुल्क लेकर लोगों को त्वचा संबंधित बीमारी का उचित परामर्श देते है।
केंद्र संचालक विकास दुबे ने बताया कि त्वचा संबंधी बीमारी होने पर क्षेत्र के लोगों को अक्सर विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलने के लिए अंबिकापुर, रायपुर या बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इसमें आने-जाने का खर्च और पूरा दिन दोनों लग जाते हैं। अब विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधा रामानुजनगर में शुरू होने से स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में परामर्श मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं और कई लोग लंबे समय से अलग-अलग दवाइयां लेने के बावजूद समस्या दोबारा होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ से बीमारी की सही जानकारी और उचित परामर्श लेना महत्वपूर्ण है। जन औषधि केंद्र में पहले से ही जेनेरिक दवाइयां किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधा जुड़ने से क्षेत्र के लोगों को समय, यात्रा और इलाज से जुड़े खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है। 11 अक्टूबर को डॉक्टर की उपलब्धता केवल दो घंटे की है, इसलिए त्वचा संबंधी समस्या से परेशान लोग निर्धारित समय में केंद्र पहुंचकर परामर्श ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button