ब्रेकिंग न्यूज़

गंभीर घटनाओं के बीच रामानुजनगर थाना की कमान फिर राजेंद्र साहू के हाथों में, कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ी उम्मीदें

रामानुजनगर। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत एक बार फिर पुलिस अधिकारी राजेंद्र साहू को रामानुजनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्तमान थाना प्रभारी गंगा साय पैकरा को  को सलका चौकी का प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र साहू की वापसी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और आम लोगों के बीच कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।


राजेंद्र साहू इससे पहले भी रामानुजनगर थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई देखने को मिली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार उस समय पुलिस की सक्रियता के कारण असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा था और अपराधियों में पुलिस का भय भी बना हुआ था। हालांकि एक गंभीर लापरवाही के घटना के बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया था, लेकिन उनके जाने के बाद क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रहीं।
पिछले कुछ समय से रामानुजनगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, जुआ-सट्टा, अवैध कोयला कारोबार सहित कई प्रकार की गतिविधियों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। कई बड़ी चोरी यहां तक की थाना के 100 मीटर के अंदर भी चोरी की घटनाएं भी सामने आईं, जिनका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। इन मामलों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि अपराधियों और अवैध कारोबारियों के हौसले बढ़ने से कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है।
ऐसे समय में राजेंद्र साहू को पुनः रामानुजनगर थाना की जिम्मेदारी सौंपे जाने को कई लोग सकारात्मक कदम मान रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पुलिस एक बार फिर सक्रिय रूप से मैदान में उतरकर अपराधों पर नियंत्रण करने, लंबित मामलों के खुलासे तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में सफल होगी। विशेष रूप से नशीले पदार्थों के कारोबार, जुआ-सट्टा, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर लोगों की निगाहें अब नए थाना प्रभारी पर टिकी हुई हैं।
अब देखना होगा कि राजेंद्र साहू अपने नए कार्यकाल में किस प्रकार की रणनीति अपनाते हैं और क्या वे एक बार फिर रामानुज नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सफल हो पाते हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनकी सक्रियता, अनुभव और सख्त कार्यशैली का लाभ क्षेत्र को मिलेगा तथा अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सकेगा। आने वाले दिनों में उनकी कार्यशैली और पुलिस की कार्रवाई पर पूरे क्षेत्र की नजर बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button