Uncategorized

टॉप-10 में स्थान पाने वाले आयुश साहू को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान

रामानुजनगर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2025 में टॉप-10 प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले आयुश साहू को राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन (छत्तीसगढ़ मंडपम्) में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में वर्ष 2024 एवं 2025 के कक्षा 10वीं व 12वीं के टॉप मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया।
शासकीय आवासीय प्रयास हाई स्कूल जशपुर में अध्ययनरत, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर निवासी आयुश साहू (पिता–कृष्णा साहू, माता–कमला साहू) को राज्यपाल महोदय के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं ₹1.50 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। आयुश की इस उपलब्धि से सूरजपुर एवं जशपुर—दोनों जिलों में खुशी का माहौल है, वहीं परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button